भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू, एम्स में भर्ती.

0

नई दिल्ली, 16 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू हो गया है। इसके इलाज के लिए आज शाम उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।

एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ, रणदीप गुलेरिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। खुद अमित शाह ने भी स्वाइन फ्लू होने की जानकारी दी है।
उन्होंने ट्वीट किया, “मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *