संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया 18 जनवरी को इस्लामाबाद जायेंगी

0

न्यूयॉर्क, 13 जनवरी (हि.स.)| संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नेंडो एस्पिनोसा 18 से 22 जनवरी तक पाकिस्तान का दौरा करेंगी। पाकिस्तान के निमंत्रण पर जा रही मारिया फर्नेंडो संयुक्त राष्ट्र के बहुपक्षवाद को बढ़ावा देने के इरादे से इस्लामाबाद जा रही हैं। इक्वाडोर की पूर्व विदेश मंत्री मारिया को गत जून में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र के दौरान अध्यक्ष पद पर चुना गया था। संस्था के सात दशक के इतिहास में मारिया चौथी महिला हैं, जिन्हें अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया था।
मारिया के संयुक्त राष्ट्र स्थित आफिस के प्रवक्ता की ओर से बताया गया है कि पाकिस्तान से संबंधों को मज़बूत करने और बहुपक्षवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वह इस्लामाबाद जा रही हैं। वह अपने पांच दिन प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री इमरान खान, राष्ट्रपति आरिफ़ अलवी, विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरेशी सहित मानवाधिकार संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *