शिवराज, वसुंधरा राजे और रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने

0

नई दिल्ली, 10 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने हाल के चुनावों के बाद मुख्यमंत्री पद गंवाने वाले वाले शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और रमन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय जनता पार्टी में तत्काल प्रभाव से शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में शिवराज सिंह चौहान और रमन सिंह 15 साल मुख्यमंत्री रहे। वसुंधरा राजे पिछले पांच साल से राजस्थान की मुख्यमंत्री रही थीं। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी की स्थिति मजबूत बनाने के लिए इन तीनों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *