झारखंड में मेगा भर्ती आज, एक लाख युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

0

रांची, 10 जनवरी (हि.स.)| झारखंड सरकार की मेगा भर्ती योजना आज साकार होने जा रही है| इसके तहत सरकार निजी क्षेत्र में एक लाख युवकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेगी|
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार की सुबह ट्वीट कर युवाओं को अपने संदेश में कहा कि निजी क्षेत्र में एक लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। नौकरी पाने वाले सभी युवाओं को बधाई। उन्होंने युवाओं से कहा कि आप मन लगाकर काम करिए और राज्य और परिवार का नाम रोशन कीजिए। दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में झारखण्ड विकास के पथ पर अग्रसर है और आज निजी क्षेत्र में 1 लाख युवाओं को रोजगार देकर इतिहास रचने जा रहा है। मालूम हो कि गुरुवार को राजधानी रांची के खेल गांव स्थित एथलेटिक्स स्टेडियम में ग्लोबल स्किल समिट का आयोजन किया गया है। उसमें एक लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *