भाजपा के पूर्व विधायक जयंती भानुशाली की चलती ट्रेन में गोली मारकर की हत्या

0

No

अहमदाबाद/कच्छ, 08 जनवरी (हि.स.)। अबडासा विधानसभा के पूर्व विधायक जयंती भानुशाली की देर रात लगभग दो बजे के करीब चलती ट्रेन में कच्छ के समीखियालीके पास किसी आज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उनके शव को रेलवे पुलिस ने मालिया से बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि जयंती भानुशाली भाजपा के अबडासा के पूर्व विधायक और प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे ट्रेन से कच्छ से मुंबई जा रहे थे। कटारिया और सुरजबारी इलाके के बीच कुछ आज्ञात व्यक्तियों ने देर रात करीब दो बजे गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि एक गोली उनके सीने में लगी है और दूसरी गोली उनके आंख पर मारी गई है। पुलिस ने इस घटना को आपसी रंजिश का हिस्सा बताया है। फिलहाल मोरबी जिला पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस बल को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा गुत्थी को सुलझाने के लिए फौरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) की भी मदद ली जा रही है।
उल्लेखनीय है कि गुजरात भाजपा के पूर्व विधायक जयंती भानुशाली का पहले सेक्स रेकेट में भी नाम सामने आ चुका है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *