तेजस्वी के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष का जदयू प्रवक्ता ने दिया करारा जवाब

0


 


नवादा,07 जनवरी (हि.स.)। राजद व विपक्ष के नेता तेजस्वी के ट्वीट का करारा जवाब जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने दिया है। नीरज ने कहा है कि महज आईना दिखाने पर ही इतनी ज्यादा तकलीफ हो गयी।
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए सोमवार को ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने प्रवक्ता को नियोजित मजबूर कर्मचारी बताया है। साथ ही आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री आवास से सिखाया जाता है कि कब, किसे, कितनी मात्रा में और किस लहजे में गाली देनी है। भगवान नीतीश जी को सद्बुद्धि दें।
इस पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा है कि कुछ लोगों को आईना जरूर देखना चाहिए। वर्ष 2017 के नवरात्र में जब अपनी मां को ‘दुर्गा’ और मुझे ‘महिषासुर’ कह मेरा वध करने की बात कही थी, वे आज ज्यादा परेशान हो रहे हैं। उस समय वह बयान उन्हें मर्यादित लगा था। आज आईना दिखाया, तो धमकी देते घूम रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी को धैर्य रखने की भी सलाह दी है।
अपने एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि ”हर रात मनती है, उनकी दीवाली की तरह, मैंने एक दीप जलाए, तो वे बुरा मान गए।” उन्होंने लिखा है कि ”आप तो देश के पीएम महोदय से लेकर राज्य के सीएम महोदय तक को नहीं छोड़ते, मैंने तो सिर्फ आईना दिखाया और आपको तकलीफ हो गयी? धैर्य रखिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *