अनंत सिंह का मुंगेर से लोकसभा चुनाव लड़ाने के फैसले का नागमणि ने किया समर्थन

0

पटना, 06 जनवरी (हि.स.)।रालोसपा नेता नागमणि ने विधायक अनंत सिंह को मुंगेर से लोकसभा चुनाव लड़ाने के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि अनंत सिंह जनाधार वाले और जमीन से जुड़े नेता हैं यदि महागठबंधन से उन्हें टिकट दिया गया तो वह अधिक वोटों से जीतेंगे। मैंने इसके लिए लालू यादव से भी मांग की है।
बता दें कि फिलहाल मोकमा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक हैं। इस सीट से जदयू की ओर से सीएम नीतीश के करीबी ललन सिंह को चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रही है। अनंत सिंह ने पहले से ही मुंगेर से लोकसभा चुनाव लड़ने की ठानी है। उन्होंने कहा था कि यदि किसी पार्टी से उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो वह निर्दलीय है लड़ेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *