योगी कुम्भ क्षेत्र में तीनों अनी अखाड़ों की धर्म ध्वजा पूजा में हुए शामिल

0

No

प्रयागराज, 05 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बमरोली एयरपोर्ट से सबसे पहले नगर कोतवाल हनुमान जी का दर्शन करने के बाद निर्माेही अनी अखाड़े में धर्म ध्वजा पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचे।
श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़े की धर्म ध्वजा पूजा में पहुंचे जहां उनका संतो ने स्वागत किया और वैदिक मंत्रों के साथ सबसे पहले अखाड़े के इष्ट देवता हनुमान जी से आर्शीवाद लेने के बाद धर्म ध्वजा को संगम क्षेत्र में लहराया।
इसके बाद वह दिगम्बर अनी अखाड़े में धर्म ध्वजा पूजा में शामिल हुए। उसके बाद वह जूना अखाड़े में सतों से मिलने के लिए पहुंचे। जहां जूना अखाड़े के संतो ने स्वागत किया। इस तरह वह तेरहों अखाड़ों में जाकर सन्तों से मिले। यहां से निकलने के बाद मुख्यमंत्री सेक्टर चौदह में स्थित विहिप के कैम्प में पहुंचे। जहां विहिप के कैम्प में कुछ देर रूकने के बाद मुख्यमंत्री गोरक्षपीठ के शिविर में पहुंचे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *