अमेरिका और चीन के बीच बीजिंग में सोमवार से व्यापार वार्ता होगी

0

लॉस एंजेल्स, 05 जनवरी (हि.स.)| अमेरिका और चीन के बीच उपमंत्री स्तर की व्यापार वार्ता सोमवार से शुरू हो रही है। चीन ने इस वार्ता प्रस्ताव पर सहमति जताई है। अमेरिका के उप व्यापार प्रतिनिधि जेफरी जेरिश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को बीजिंग पहुंच रहा है। अर्जेंटीना में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति शी जिन पिंग की शिखर वार्ता के बाद यह पहली उच्चस्तरीय वार्ता है। चीन की ओर से इस वार्ता का नेतृत्व कौन करेगा, इस बारे में अधिकृत तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। अर्जेंटीना शिखर वार्ता में 90 दिन का समय दिया गया था। इस बैठक की पुष्टि शुक्रवार की सुबह हो सकी। इस वार्ता की खबर से स्टाक मार्केट में व्यापक हलचल हुई और चीन में शंघाई और शेनजेन स्टाक मार्केट में एक प्रतिशत की वृद्धि हो गई। इस खबर से अमेरिका की स्टाक मार्केट में भी एकाएक तेजी हो गई। चीन के एक अर्थशास्त्री लीयन पिंग ने आशा व्यक्त की है कि इस वार्ता से दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधी अड़चने दूर हो सकेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *