चरणदास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

0

 

No

रायपुर, 04 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत को निर्विरोध चुन लिया गया है। शुक्रवार को विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरणदास महंत को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। महंत के पास संगठन के साथ-साथ सत्ता का भी काफी अनुभव रहा है।
चरणदास महंत का जन्म छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में हुआ। वे इस बार जांजगीर के सक्ती विधानसभा से निर्वाचित हुए हैं। महंत 1993-98 में संयुक्त मध्यप्रदेश में मंत्री रहे। वह 2009 के लोकसभा चुनाव में सांसद निर्वाचित हुए थे।इससे पहले वे 1980 में पहली बार विधायक बने| फिर 1985 में भी दोबारा विधानसभा का चुनाव जीता। विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई दी है। साथ ही विपक्ष की तरफ से धर्मजीत सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बेहद सभ्य, शिष्ट बताते हुए विशेष संरक्षण की मांग की। इधर, भाजपा विधायक दल की बैठक समाप्त होने के बाद देर से विधानसभा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने शपथ लेने के बाद चरणदास महंत को शुभकामनाएं दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *