सिडनी टेस्ट में शतक जड़ पंत ने हासिल की खास उपलब्धि

0

 

No

सिडनी, 04 जनवरी (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे चार टेस्ट मैंचों की श्रृंखला के चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पन्त ने शतक लगाकर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है।
पंत ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जमाया| इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों देशों में शतक लगाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
पंत ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में भी शतक जड़ा था। वह इनिंग उन्होंने पिछले साल ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में खेली थी। उस मैच में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 114 रन बनाए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *