पश्चिम बंगाल सरकार गंगासागर मेले के लिए चलाएगी 600 अतिरिक्त बसें

0

ये विशेष बस सेवाएं 11 से 17 जनवरी की बीच चलाई जाएंगी।



कोलकाता, 30 दिसम्बर (हि.स.)। सागर तट पर पुण्य स्नान के लिए आने वाले गंगासागर मेले के लिए तीर्थ यात्रियों को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार इस बार 600 अतिरिक्त बसें चलाएगी। ये विशेष बस सेवाएं 11 से 17 जनवरी की बीच चलाई जाएंगी।

सोमवार को राज्य परिवहन विभाग की ओर से जारी एक प्रेस नोट में बताया गया है कि पिछली बार चलाई गई बसों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल गंगा सागर मेले के लिए 1,610 बसें चलाई गई थीं, जबकि इस बार 600 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल परिवहन निगम इस बार 18 जहाज भी चलाएगा, जो पिछले साल की तुलना में दो ज्यादा है। सभी बसों और जहाजों को जीपीएस से लैस किया जाएगा ताकि उन्हें ट्रैक किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि सागर द्वीप पर लाखों लोग पवित्र स्नान के लिए आते हैं। डब्ल्यूबीटीसी मेले के दिनों में 1,300 बसें चलाएगा। दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम 900 बसें चलाएगा। इसलिए दोनों मिलकर 2,200 बसें चलाएंगे। सबसे अधिक बसें 14 जनवरी को 502 और 15 जनवरी को 531 चलाई जाएंगी। बसें धर्मतल्ला, बाबूघाट और हावड़ा से शुरू होंगी।

परिवहन विभाग जेटी में तैनात 80 फीसदी कर्मियों को भी नियुक्त करेगा। इनकी तैनाती विशेष तौर पर सुरक्षा के लिहाज से गंगासागर मेले में होगी। उन्हें विशेष जैकेट, कोहरे की रोशनी और सीटी प्रदान की जाएगी। मेले में और उसके आसपास विभिन्न स्थानों पर 40 मोटर वाहन निरीक्षक (तकनीकी) तैनात रहेंगे। राज्य सरकार कोलकाता, डायमंड हार्बर, अलीपुर और कुछ अन्य स्थानों पर विशेष नियंत्रण कक्ष भी खोलेगी।

 


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *