टेक्सास के चर्च में गोलीबारी, हमलावर सहित दो की मौत

0

अस्पताल में एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जाती है।



ह्युस्टन, 30 दिसम्बर (हि.स.)। टेक्सास के फोर्थ वेस्ट फ्री वे चर्च में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बंदूकधारी ने अचानक फायरिंग कर दी। हमले में दो लोगों को गोली लगी है। गोलीबारी की इस घटना के बाद चर्च के सुरक्षाकर्मी और वालंटियर हरकत में आ गए। जवाबी गोलीबारी में हमलावर भी मारा गया। अस्पताल में एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जाती है।
गोलीबारी की घटना सुबह दस-ग्यारह बजे के बीच हुई। उस समय चर्च में प्रेयर के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद थे। चर्च मिनिस्टर जैक कुमिंस ने इस घटना की पुष्टि की है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबेट ने हिंसात्मक घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि पूजा स्थल पवित्र होते हैं। चर्च सुरक्षा कर्मियों ने हिंसात्मक घटना को विकराल होने से बचाया। इसके लिए उन्होंने चर्च प्रबंध मंडल के प्रति आभार जताया।
विदित हो, टेक्सास में एल पासो सीमा पर स्थित वालमार्ट स्टोर में अगस्त, 2019 में हुई गोलीबारी में 22 लोग मारे गए थे, जबकि 24 घायल हुए थे। इसी अगस्त माह में ओडेसा-मिडलैंड में गोलीबारी में सात लोग मारे गए, जबकि बीस घायल हुए। इसके अगले साल बापतिस्ट चर्च में 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *