सोमालिया में कार बम विस्फोट में 65 लोगों की मौत

0

मोगादिशु (सोमालिया), 28 दिसम्बर (हि.स.)। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के बाहरी इलाके में एक व्यस्त चौराहे पर शनिवार को एक शक्तिशाली कार बम विस्फोट में 65 लोगों की मौत हो गई।
सरकारी प्रवक्ता इस्माइल मुख्तार ने बताया कि मृतकों में विश्वविद्यालय के छात्र थे। उन्होंने बताया कि हमलावर ने अपने वाहन को एक्स कंट्रोल अफगोई चेकप्वाइंट में डाल दिया, जो सोमालिया के दक्षिण में स्थित एक प्रसिद्ध जंक्शन है। यह हमला स्थानीय समय के अनुसार सुबह 8:00 बजे हुआ। यह क्षेत्र नागरिकों और सुरक्षा बलों की भारी आबादी वाला क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में काफी लोग घायल भी हुए हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। मृतकों में टर्की के दो नागरिक भी शामिल हैं। अलकायदा से जुड़े आतंकी संगठन अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *