सोनिया-राहुल से मिले हेमंत सोरेन, शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का दिया न्यौता

0

सोरेन ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया।



नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने बुधवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर उन्हें 29 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। सोरेन ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया।

हेमंत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आधिकारिक आवास दस जनपथ पर मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी भी उपस्थित रहे। सोरेने ने हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को मिली सफलता के लिए कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी का आभार भी जताया।

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद अब हेमंत सोरेन 29 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *