सर्दी का सितम जारी, राजधानी में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

0

इससे पहले 19 दिसम्बर को तापमान 5.2 डिग्री और उसके बाद 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।



नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (हि.स.)।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत इसके आसपास के शहर में बुधवार को को कड़ाके की ठंड और कोहरे से लोग बेहाल रहे। दिल्ली में आज सुबह तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिसम्बर में दर्ज किया गया यह तीसरा सबसे कम तापमान है। इससे पहले 19 दिसम्बर को तापमान 5.2 डिग्री और उसके बाद 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जो दिसम्बर के दूसरे सप्ताह से शुरु हुआ है वह नए साल में ऐसे ही जारी रहने वाला है। नए साल का आगाज हल्की बूंदाबांदी से हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे और स्मॉग की एक मोटी परत इन समय ऊपरी सतह पर छाई है, जिसकी वजह से सूरज की रोशनी धरती तक नहीं पहुंच पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का मौसम अभी एक हफ्ते तक ऐसा ही बना रहेगा। नए साल की शुरुआत ठिठुरन भरी होगी। न्यूनतम तापमान महज 4 डिग्री रह सकता है।
पश्चिम विक्षोभ के बीच लंबा गैप होने से शीतलहर का प्रकोप लंबा हो गया है। पश्चिम विक्षोभ की वजह से बर्फीली हवाएं दिल्ली नहीं आ पाती और लोगों को गिरते तापमान से राहत मिलती है। लेकिन इस बार पूरे दिसम्बर में सिर्फ दो पश्चिम विक्षोभ आए हैं। करीब दस दिन का गैप हो चुका है। 31 दिसम्बर को एक पश्चिम विक्षोभ की वजह से हल्की बारिश की संभावना है। एक जनवरी को भी बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसे में 1 जनवरी तक दिन के समय ऐसी ही ठंड बनी रहेगी।
बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 5.7 डिग्री रहा हो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। आया नगर में न्यूनतम तापमान महज 4.5 डिग्री रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *