अमेरिकी शहरों में सर्वाधिक अशिष्ट है न्यू यॉर्क : सर्वेक्षण

0

न्यू यार्क को सब से ज़्यादा अशिष्ट बताने वाले 34.3 प्रतिशत युवा थे। 



लॉस एंजेल्स, 24 दिसम्बर (हि.स.)। एक सर्वेक्षण के मुताबिक न्यू यॉर्क अमेरिकी शहरों में सब से ज़्यादा अशिष्ट है। ‘बिज़नेस इनसाइडर ‘ की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक सर्वे में 2092 युवाओं से बातचीत के भरोसे हर तीसरे युवा ने कहा कि न्यू यॉर्क सब से अधिक अशिष्ट है, जबकि लॉस एंजेल्स दूसरे और वाशिंगटन डी सी की तीसरे नंबर पर अशिष्ट शहरों में गणना होती है। न्यू यार्क को सब से ज़्यादा अशिष्ट बताने वाले 34.3 प्रतिशत युवा थे।
‘बिज़नेस इनसाइडर’ ने गत अक्टूबर और नवम्बर 2019 में आन लाइन सर्वेक्षण किया था। इस सर्वेक्षण में अमेरिकी युवाओं से अमेरिका में पांच अशिष्ट शहरों के नाम बताए जाने का आग्रह किया गया था। इसके लिए उन्हें अमेरिका के 50 बड़े शहरों में से पहले दस अशिष्ट शहरों के नाम बताने को कहा गया था। वाशिंगटन डी सी के बाद क्रमानुसार शिकागो, बोस्टन, डेत्राइट, बफलो, बाल्टीमोर, फ़िलाडेल्फ़िया और सान फ़्रांसिस्को के नाम हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *