बोइंग 737 मैक्स के मुखिया ने दिया त्यागपत्र

0

डेविड कैल्हून को बोइंग कम्पनी का प्रेसीडेंट और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है, जो पिछले एक दशक से बोर्ड के सदस्य थे। 



लॉस एंजेल्स, 24 दिसम्बर (हि.स.)। इथोपिया और इंडोनेशिया के बोइंग 737 मैक्स विमान दुर्घटना में मारे गए 346 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की आकस्मिक मृत्यु पर दुनिया भर में व्याप्त रोष को ध्यान में रखते हुए बोइंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेनिस मुइलिनबर्ग ने सोमवार को त्याग पत्र दे दिया।
इन विमान दुर्घटनाओं में मृत यात्रियों के अभिभावकों ने बोइंग प्रबंधन मंडल के इस निर्णय पर संतोष ज़ाहिर किया है। डेविड कैल्हून को बोइंग कम्पनी का प्रेसीडेंट और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है, जो पिछले एक दशक से बोर्ड के सदस्य थे।
इन दो दुर्घटनाओं के बाद पिछली मार्च से बोइंग 737 मैक्स के सभी विमानों की उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। इसके साथ ही अमेरिकी विमानन नियामक बोर्ड ने भी स्पष्ट कर दिया था कि जब तक पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, इन विमानों के उड़ान की अनुमति नहीं दी जा सकती। पिछले सप्ताह, बोर्ड ने बोइंग 737 मैक्स का भविष्य में निर्माण कार्य बंद किए जाने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *