कांग्रेस का राजघाट पर धरना, सोनिया-मनमोहन-राहुल ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना.

0

महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर इस धरने की शुरुआत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने की। इसके बाद कांग्रेस के अन्य नेता पहुंचे।



नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (हि.स.)। कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में सोमवार को दिल्ली के राजघाट पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दे पर धरना दिया।

महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर इस धरने की शुरुआत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने की। इसके बाद कांग्रेस के अन्य नेता पहुंचे। इसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल रहे। इसके अलावा कांग्रेस नेता अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा सहित कई नेता धरने में शामिल दिखाई दिए।

इस दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। इससे पहले यह धरना रविवार को किया जाना था लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया था।

रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) दोनों विषयों पर सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट की थी। उन्होंने कहा था कि दोनों का भारत के किसी भी धर्म, मत और संप्रदाय के लोगों से कोई संबंध नहीं है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *