चीन ने फ्रोजन पोर्क सहित 850 उत्पादों पर आयात शुल्क घटाया

0

चीन के इस कदम से देश में पोर्क की आपूर्ति में आई गिरावट को दूर करने में मदद मिलेगी।



नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (हि.स.)। चीन जनवरी से फ्रोजन पोर्क सहित करीब 850 उत्पादों से आयात शुल्क घटाएगा। चीन के इस कदम से देश में पोर्क की आपूर्ति में आई गिरावट को दूर करने में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि अफ्रीकी स्वाइन बुखार की वजह से चीन में सूअरों की कमी हो गई है। इस बीमारी की वजह से लाखों की संख्या में सूअरों को मारना पड़ा है। इसी वजह से पोर्क मीट की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसके अलावा चीन ने जिन उत्पादों पर शुल्क की दर कम की है, उसमें मछली, फार्मास्युटिकल्स और रसायन उत्पाद शामिल हैं।

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि अगले साल एक जुलाई से कुछ प्रौद्योगिकी उत्पादों पर भी शुल्क की दर को कम किया जाएगा। फ्रोजन पोर्क पर शुल्क की दर एक जनवरी से 12 फीसदी से घटकर आठ फीसदी आ जाएगी। शुल्क आयोग का कहना है कि शुल्क दर में कमी से अर्थव्यवस्था के उच्च गुणवत्ता के विकास को हासिल करने में मदद मिलेगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *