दिल्ली में शीतलहर का सितम, आगे भी राहत के आसार नहीं

0

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से सात डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



नई दिल्ली, 23 दिसम्बर  (हि.स.)। ठंड और शीतलहर की वजह से दिल्ली-एनसीआर का तापमान सोमवार को 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आगे भी राहत मिलने के आसार नहीं है।

शीतलहर का सितम राजधानी दिल्ली और उसके पड़ोसी शहरों में बदस्तूर जारी है, जिसकी वजह से लोगों को कड़ाके की ठंडी से सामना करना पड़ा रहा।लोगों को सुबह के समय घने कोहरे से भी दो चार होना पड़ा रहा है। कोहरे की वजह से लोग गाड़ियों की लाइट जालकर और रफ्तार धीमी करके चलने के लिए मजूबर हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में और घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई है।

राजधानी दिल्ली में आज सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में कमी दिखाई भी। सफदरजंग की वेधशाला के मुताबिक दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य तापमान था। सुबह साढे आठ बजे हवा में नमी का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं दिन के समय शीतलहर का कहर जारी रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक जाने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने अनुसार इस पूरे सप्ताह राजधानी दिल्ली में शीतलहर और घने कोहरे का कहर जारी रहेगा। इस दौरान दिल्ली के पारे में काफी कम दिखाई देगी। न्यूनतम तापमान 7 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के अनुमान है,जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जिसके चलते दिल्ली वासियों को ठिठुरने वाली कड़ाके ठंडी और घने कोहरे से निजाता नहीं मिलने वाली है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *