झारखंड विस चुनाव : कांग्रेस गठबंधन 40 और भाजपा 29 सीटों पर आगे

0

 जेवीएम तीन, आजसू पांच और अन्य तीन सीटों पर आगे चल रही हैं। रुझानों के मुताबिक कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब दिखाई दे रहा है।



नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (हि.स.)। झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। अब तक मिले रुझान के अनुसार कांग्रेस गठबंधन को 40 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। जबकि भाजपा 29 सीटों पर आगे है। जेवीएम तीन, आजसू पांच और अन्य तीन सीटों पर आगे चल रही हैं। रुझानों के मुताबिक कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब दिखाई दे रहा है।

सोमवार को मतगणना के मद्देनजर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त किए गए हैं। आज यहां 1,215 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा, लेकिन किसी भी दल को बहुमत न मिलने से पूरे देश की उत्सुकता झारखंड विस चुनाव के नतीजों को लेकर है। सबसे पहले तोरपा और चंदनकियारी का परिणाम आएगा, क्योंकि यहां 13-13 राउंड की ही गिनती होनी है। सबसे अधिक 28 राउंड की गिनती चतरा में होनी है। इस कारण इस सीट का परिणाम सबसे अंत में आएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *