दिल्ली : किराड़ी के दो मंजिला मकान में भीषण आग, 9 लोगों की मौत

0

घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में कुछ महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल हैं।



नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (हि.स.)। बाहरी दिल्ली के किराड़ी स्थित दो मंजिला एक मकान में देर रात आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में कुछ महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

इन्द्र इन्क्लेव में हुए इस हादसे में बताया जा रहा है कि आग रात साढ़े 12 बजे इमारत की पहली मंजिल पर लगी। उस समय बिल्डिंग में कुल 13 लोग सो रहे थे। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी थी।

आग जहां सबसे पहले लगी, वह बिल्डिंग की पहली मंजिल थी और उसे गोदाम बताया गया है। आग लगने के बाद एक सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। उस वक्त सभी लोग ऊपर की मंजिल पर सो रहे थे। उन्हें भागने का मौका नहीं मिला। जो लोग झुलस गए हैं, उन्हें नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह पुलिस और दमकल के अधिकारी पता लगा रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *