नवम्बर माह में देश के कच्चे इस्पात उत्पादन में 2.8 प्रतिशत की गिरावट

0

वर्ल्डस्टील की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अक्टूबर 2019 में कच्चे इस्पात का उत्पादन 3.4 प्रतिशत घटकर 90.89 करोड़ टन था। एक साल पहले इसी महीने में उत्पादन 94.08 करोड़ टन था।



नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (हि.स.)। विश्व इस्पात संघ (वर्ल्डस्टील) की रिपोर्ट के मुताबिक नवम्बर माह में भारत का कच्चा इस्पात उत्पादन 2.8 प्रतिशत गिरकर 89.34 लाख टन रहा। गत वर्ष की समान अवधि में यह 91.92 लाख टन था। लगातार दूसरा महीना है जब कच्चे इस्पात का उत्पादन कम हुआ है।
वर्ल्डस्टील की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अक्टूबर 2019 में कच्चे इस्पात का उत्पादन 3.4 प्रतिशत घटकर 90.89 करोड़ टन था। एक साल पहले इसी महीने में उत्पादन 94.08 करोड़ टन था।
रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश चीन का उत्पादन बढ़ा है। वर्ल्डस्टील के मुताबिक नवम्बर में चीन का उत्पादन चार प्रतिशत बढ़कर 8.03 करोड़ टन रहा जो एक साल पहले इसी महीने में 7.72 करोड़ टन था। जापान में कच्चे इस्पात का उत्पादन आलोच्य महीने में 10.6 प्रतिशत घटकर 77.43 लाख टन रहा जो नवम्बर 2018 में 86.59 लाख टन था। आंकड़ों के अनुसार अमेरिकी का उत्पादन नवम्बर 2019 में 2.2 प्रतिशत घटकर 72.33 लाख टन रहा। एक साल पहले इसी महीने में 73.99 लाख टन कच्चे इस्पात का उत्पादन हुआ था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *