लॉस एंजेल्स हवाई अड्डे पर बस पार्किंग में आग, 3 बसें जलीं

0

आग की घटना की जांच की जा रही है। यात्रियों के लिए बसें और टैक्सी आदि की सेवाएं बहाल हो गई हैं। 



लॉस एंजेल्स, 22 दिसम्बर (हि.स.)। लॉस एंजेल्स अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात नौ  बजे बस पार्किंग क्षेत्र में अकस्मात आग लगने से तीन यात्री बसें जल कर राख हो गईं। उस समय बस में कोई सवार  नहीं था। इस घटना में देर रात तक किसी के घायल अथवा हताहत होने की कोई ख़बर नहीं है। हवाई अड्डे के अग्निशमन विभाग ने सूचना मिलते ही आग को बढ़ने ने रोक दिया। आग की घटना की जांच की जा रही है। यात्रियों के लिए बसें और टैक्सी आदि की सेवाएं बहाल हो गई हैं।
लॉस एंजेल्स पुलिस के अनुसार, आग की घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की दर्जन भर गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गाईं और आग को फैलने से रोक दिया गया। बसें ख़ाली थीं, इसलिए कोई  हताहत या घायल नहीं हुआ है। लिफ़्ट और उबर सेवाएं भी रात दस बजे के बाद शुरू कर दी गाईं। यह अमेरिका के पहले तीन व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *