दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर पहुंचा, कोहरे के चलते 22 ट्रेनें लेट

0

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली वालों को और सर्दी से सामना करना पड़ेगा।



नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (हि.स.)। दिल्ली  में ठंड और कोहरे से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। रविवार को भी कोहरे और ठंड की वजह से दिल्ली की रफ्तार पर असर पड़ा। राजधानी दिल्ली में आज छुट्टी का दिन होने की वजह से कार्यालय और विद्यालय बंद हैं, लेकिन लोग घरों में दुबके रहे। जो लोग बाहर थे वे या तो आग का सहारा ले रहे थे या फिर चाय की दुकान पर चाय पीकर सर्दी से छुटकारा पा रहे थे।

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली वालों को और सर्दी से सामना करना पड़ेगा। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान. 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के स्थानीय वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक सुबह साढे आठ बजे हवा में नमी का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिन के समय कोहरा पड़ने के साथ शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आस पास रहने के अनुमान है।

घने कोहरे की मार से 22 ट्रेने प्रभावित
राजधानी दिल्ली में कड़ाके ठंड और कोहरे की वजह से रविवार को दिल्ली आने वाली  22 ट्रेने विलम्ब से चल रही हैं। रेलवे से मिली आधिकारिक  जानकारी के अनुसार दिल्ली से चलने वाली और दिल्ली की ओर आने वाली 22 ट्रेनें दो  घंटे से लेकर पांच घंटे देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में दिल्ली वासियों को रूह कपां देने वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान न्यूनत तापमान और अधिकतम तापमान में भी काफी कमी दर्ज की जाएगी। वहीं न्यूनतम तापमान 7 से 5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 19 से 17 डिग्री के आस पास दर्ज होने का अनुमान है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *