अंतरिक्ष सुरक्षा केंद्र, अमेरिकी सेना का छठा अंग होगा

0

यह अमेरिकी मिलिट्री की छठा महत्वपूर्ण केंद्र होगा। इस केंद्र में 16 हजार सैन्यकर्मी होंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रीय सुरक्षा विनियोग बिल पर हस्ताक्षर कर दिए।



लॉस एंजेल्स, 22 दिसम्बर (हि.स.)। अमेरिका ने अंतरिक्ष में रूस और चीन के बढ़ते खतरों की आशंकाओं के मद्देनजर अंतरिक्ष सुरक्षा केंद्र के लिए चालीस अरब डॉलर आवंटित किए हैं। यह अमेरिकी मिलिट्री की छठा महत्वपूर्ण केंद्र होगा। इस केंद्र में 16 हजार सैन्यकर्मी होंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रीय सुरक्षा विनियोग बिल पर हस्ताक्षर कर दिए।
ट्रम्प सत्ता ग्रहण करने के बाद से लगातार अंतरिक्ष में सुरक्षा केंद्र बनाए जाने की वकालत करते रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने सैन्यकर्मियों के बीच अपने उद्बोधन में कहा था कि रूस और चीन अंतरिक्ष में अमेरिकी इलेक्ट्रोनिक साज-सामान और स्टेटलाइट के साथ छेड़छाड़ करते रहे हैं। ईरान और उत्तर कोरिया की ओर से भी किसी खतरे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इससे संचार माध्यमों के जाम होने, स्क्रीन के गुल होने की आशंकाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ईरान और उत्तर कोरिया के पास ऐसे इलेक्ट्रोनिक उपकरण हैं, जो अमेरिकी संचार माध्यमों में बाधक बन सकते हैं।
अमेरिकी कांग्रेस पिछले कुछ अरसे से अंतरिक्ष में सुरक्षा दस्ते मुस्तैद किए जाने के लिए आतुर थी। इस परियोजना को ट्रम्प का प्रिय प्रोजेक्ट बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *