कैरिबियन सागर में दो क्रूज आपस में टकराए, छह घायल 

0

ये दोनों क्रूज मौज मस्ती के लिए यात्रियों को लेकर सुहाने सफर पर निकले थे।



लॉस एंजेल्स 21 दिसम्बर (हि.स.)। कैरिबियन सागर में शुक्रवार की सुबह दो क्रूज समुद्री यात्री जहाज आपस में टकरा गए। इसमें छह लोगों के घायल होने की सूचना है। यह घटना मेक्सिको द्वीप कोजमे में हुई।
ये दोनों क्रूज मौज मस्ती के लिए यात्रियों को लेकर सुहाने सफर पर निकले थे। इनमें से कार्निवल क्रूज लाइन रविवार को न्यू आरलियंस, अमेरिका, से चला था और उसे सुबह दस बजे पोर्ट पहुंचना था। इसके विपरीत कार्निवल लिजेंड को सुबह आठ बजे पहुंचना था। अब यात्रियों को दिन भर कोजेमे पोर्ट पर मौज मस्ती के लिए छुट्टी दे गई है।
इन दो क्रूज में कार्निवल गलोरी अपने बेड़े में आने के लिए प्रयत्नशील था कि उसकी वहां पहले से मौजूद कार्निवल लिजेंड से टक्कर हो गई। इन  क्रूज कम्पनियों के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि वह टक्कर से हुई क्षति का अनुमान लगा रहे हैं। इस टक्कर का असर इतना ज्यादा था कि कार्निवल गलोरी के तीसरे और चौथे डेक्स पर लोग घायल होते होते बचे। वे बुरी तरह चिल्ला रहे थे। तीसरे डेक्स पर डाइनिंग हॉल में शीशे का सामान नीचे गिरकर टूट गया। उल्लेखनीय है कि कार्निवल क्रूज लाइन एक बड़ी अन्तरराष्ट्रीय क्रूज सेवा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *