आखिरी वनडे से पहले टीम इंडिया ने की मस्ती, कोहली ने शेयर की फोटो

0

मैच के लिए भारतीय टीम गुरुवार को भुवनेश्वर पहुंची, जहां उसका पारंपरिक तरिके से शानदार स्वागत किया गया।



नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (हि.स.)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का आखिरी एवं निर्णायक मुकाबला रविवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के लिए भारतीय टीम गुरुवार को भुवनेश्वर पहुंची, जहां उसका पारंपरिक तरिके से शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद शुक्रवार को भारतीय टीम ने ब्रेक लिया और खूब मस्ती की।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेते हुए दो फोटो शेयर की है। विराट द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में सभी खिलाड़ी कूल अंदाज में दिख रहे हैं। विराट की पहली सेल्फी में केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी सेल्फी में विराट के साथ ऋषभ पंत, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर और युजवेंद्र चहल नजर आ रहे हैं। भारतीय कप्तान ने फोटो के कैप्सन में लिखा, ‘एक दिन की छुट्टी और दोपहर में लड़कों के साथ वही करते हुए जो हमें चाहिए।’
उल्लेखनीय है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेली जा रही है। श्रृंखला के अब तक दो मुकाबले हो चुके हैं। पहला मैच मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने जीता है, जबकि दूसरा मेजबान टीम भारत ने जीता है। इस तरह श्रृंखला 1-1 से बराबर है। श्रृंखला का आखिरी एवं निर्णायक मुकाबला रविवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *