रूस में एफएसबी सुरक्षा सेवा मुख्यालय पर हमला, एक की मौत

0

यह गोलीबारी राष्ट्रपति पुतिन की वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटों बाद हुई थी।



मॉस्को, 20 दिसम्बर (हि.स.)। मॉस्को में गुरुवार शाम को एफएसबी के सुरक्षा सेवा मुख्यालय पर एक बंदूकधारी ने  हमला कर दिया । इस हमले में एक कर्मचारी की मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह गोलीबारी राष्ट्रपति पुतिन की वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटों बाद हुई थी।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा गया है कि सेंट्रल मॉस्को के लुबयानका स्कवायर में एफएसबी के मुख्यालय की दीवारों पर गोली चलाई जी रही है। स्थानीय लोगों ने गोली चलने की आवाजें, साइरन और चीख पुकार सुनी।

इंटरफैक्स ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं जिसमे एफएसबी के दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। जिस बंदूकधारी ने गोलियां चलाई थी उसे एक सशस्त्र अधिकारी ने मार दिया है। उसकी शिनाख्त की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस हमले के पीछे क्या उद्देश्य था। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी भी कर ली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *