दिल्ली: मथुरा राेड-कालिंदी कुंज का रास्ता बंद, मेट्रो के जामिया और जसोला विहार स्टेशन बंद

0

यहां पर प्रवेश और निकास प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि इस रूट पर मेट्रो यातायात जारी रहेगा।



नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (हि.स.)। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में जारी आंदोलन के मद्देनजर मथुरा रोड और कालिंदी कुंज के बीच की सड़क (रोड नम्बर 13 ए) पर यातायात शुक्रवार को भी बंद रहेगा। उधर, दिल्ली मेट्रो रेल के जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जसोला शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। यहां पर प्रवेश और निकास प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि इस रूट पर मेट्रो यातायात जारी रहेगा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज सुबह ट्वीट कर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें यह ऐलान किया कि मथुरा रोड और कालिंदी कुंज के बीच में आने वाली सड़क 13ए आज बंद रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा से दिल्ली की तरफ आने वाले लोगों को दिल्ली पहुंचने के लिए डीएनडी फ्लाई-वे या अक्षरधाम रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
उधर, दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने भी आज सुबह एक ट्वीट कर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जसोला विहार शाहीन बाग के मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी। अन्य सभी स्टेशन खुले हैं और सेवाएं सामान्य हैं। यह कदम सुरक्षा कारणों के मद्देनजर उठाए गए हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *