सुप्रीम कोर्ट पहुंचा आजम खान के बेटे को अयोग्य ठहराने का मामला

0

अब्दुल्ला ने अपनी याचिका में कहा है कि वैज्ञानिक टेस्ट व शारीरिक जांच और उनकी मां की सर्विस बुक के मुताबिक भी 1990 में अब्दुल्ला का जन्म हुआ था।



नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (हि.स.)। सपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आज़म की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। अब्दुल्ला आजम ने इलाहाबाद हाइकोर्ट के अयोग्य ठहराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

अब्दुल्ला ने अपनी याचिका में कहा है कि वैज्ञानिक टेस्ट व शारीरिक जांच और उनकी मां की सर्विस बुक के मुताबिक भी 1990 में अब्दुल्ला का जन्म हुआ था। रामपुर की स्वार सीट से बीएसपी उम्मीदवार नवाब काजिम अली ने भी सुप्रीम कोर्ट में केविएट अर्जी दाखिल की है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि जब भी अब्दुल्ला आज़म की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करे कोर्ट उनका भी पक्ष सुने।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *