चीन और रूस ने उत्तर कोरिया पर से प्रतिबंध हटाने की मांग की

0

इन दोनों देशों का कहना है कि उत्तर कोरिया के नागरिकों की आजीविका को बेहतर करने के इरादे से कोयला, लौह, लौह अयस्क और कपड़े के निर्यात पर लगे प्रतिबंधों को हटाया जाना चाहिए।



संयुक्त राष्ट्र, 18 दिसम्बर (हि.स.)। चीन और रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से उत्तर कोरिया पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने की मांग की है। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

इन दोनों देशों का कहना है कि उत्तर कोरिया के नागरिकों की आजीविका को बेहतर करने के इरादे से कोयला, लौह, लौह अयस्क और कपड़े के निर्यात पर लगे प्रतिबंधों को हटाया जाना चाहिए।

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के दोनों शुभचिंतक देशों ने परिषद के सदस्यों के बीच एक मसौदा प्रस्ताव वितरित किया। इस प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि विदेशों में काम कर रहे उत्तर कोरिया के नागरिकों से प्रतिबंध हटाना चाहिए और विदेशों में कमाने गए सभी नागरिकों को 22 दिसंबर तक वापस उनके देश भेजे जाने के फैसले को भी रद्द करना चाहिए।

विदित हो कि चीन और रूस का यह प्रस्ताव उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग द्वारा अमेरिका को परमाणु कूटनीति पर फिर से बात शुरू करने के लिए नए प्रस्ताव लाने के लिए दी गई दिसंबर अंत की समय सीमा से 16 दिन पहले आया है। इस साल फरवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता की बातचीत विफल हो गई थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *