नाईजीरिया के पास एक और जलयान से 20 भारतीय नागरिकों का अपहरण

0

विदेश मंत्रालय के अनुसार यह घटना रविवार को हुई। इस वर्ष इस क्षेत्र में भारतीय नागरिकों के अपहरण की यह तीसरी घटना है।



नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (हि.स.)। अफ्रीका के पश्चिमी तट पर नाईजीरिया के पास एक मालवाहक जलयान पर सवार 20 भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया गया है। यह नागरिक एमटी-ड्यूक पर सवार थे जो गहरे समुद्र में चल रहा था।

विदेश मंत्रालय के अनुसार यह घटना रविवार को हुई। इस वर्ष इस क्षेत्र में भारतीय नागरिकों के अपहरण की यह तीसरी घटना है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार के अनुसार अबुजा में स्थित भारतीय उच्चायोग नाईजीरिया सरकार के संपर्क में है ताकि इन बंधकों को रिहा कराया जा सके। भारतीय राजनयिक आसपास के देशों के संपर्क में भी हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *