जामिया हिंसा : इंडिया गेट पर प्रियंका गांधी का सांकेतिक धरना

0

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (हि.स.)। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्विद्यालय के छात्रों द्वारा उग्र प्रदर्शन पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को इंडिया गेट पर शाम 4 बजे से सांकेतिक धरने पर बैठ गईं हैं।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि देश के युवाओं और छात्रों पर हमला किया जा रहा है। कांग्रेस का पूरा नेतृत्व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ इंडिया गेट पर धरने पर बैठेगा। उन्होंने कहा कि प्रियंका का यह धरना सांकेतिक है और वह 6 बजे तक धरने पर बैठेंगी। उनका यह धरना युवाओं और छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *