नगालैंड के राज्यपाल को मेघालय का अतिरिक्त प्रभार

0

विवादित ट्वीट के बाद मेघालय के राज्यपाल तथागत राय छुट्टी पर गए



नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को नगालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। मेघालय के राज्यपाल तथागत राय अभी अवकाश पर हैं।

राष्ट्रपति सचिवालय ने आज यहां से जारी एक विज्ञप्ति कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मेघालय के राज्यपाल तथागत राय के अवकाश पर होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में नगालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि मेघालय में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों को लेकर राज्यपाल तथागत राय ने एक विवादित ट्वीट कर दिया था। प्रदेश भाजपा ने इसकी शिकायत केंद्रीय नेतृत्व से कर दी थी। असल में राज्यपाल ट्वीट कर कहा था कि विवाद के वर्तमान माहौल में दो बातों को कभी नहीं भूलना चाहिए- देश को कभी धर्म के नाम पर विभाजित किया गया था। लोकतंत्र अनिवार्य रूप से विभाजनकारी है। यदि आप इसे नहीं चाहते तो उत्तर कोरिया चले जाइए।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *