एयर प्यूरीफायर की बिक्री में 60 प्रतिशत का उछाल

0

इस वर्ष भारत में अबतक एयर फ्यूरीफायर का बाजार 450 करोड़ रुपये का रहा। जो गत वर्ष से 60 प्रतिशत अधिक है।



नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (हि.स.)। एयर फ्यूरीफायर बनाने वाली कंपनियों की बिक्री में इस वर्ष 60 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इस वर्ष भारत में अबतक एयर फ्यूरीफायर का बाजार 450 करोड़ रुपये का रहा। जो गत वर्ष से 60 प्रतिशत अधिक है।
एयर फ्यूरीफायर बनाने वाली कंपनी यूरेका फोर्ब्स, शार्प, श्याओमी, फिलिप्स, ब्लूएयर, पैनासोनिक, और ब्लूस्टार जैसी कंपनियों की बिक्री में हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से दहाई अंक का उछाल आया है। कंपनियों को राष्ट्रीय राजधानी सहित उसके पड़ोसी शहर गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के अलावा लखनऊ,कानपुर, पटना जैसे दूसरे श्रेणी के शहरों में अधिक मांग रही।
फिलिप्स के भारतीय उपमहाद्वीप के उपाध्यक्ष (पर्सनल हेल्थ) गुलबहार तौरानी ने कहा कि इस साल भारत में एयर फ्यूरीफायर का बाजार 450 करोड़ रुपये का रहा। एयर प्यूरीफायर की पैठ लोगों में तेजी से बढ़ रही है। पिछले वर्ष की तुलना में अब तक 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। शार्प बिजनेस सिस्टम्स इंडिया के अध्यक्ष (उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स) किशले रे ने कहा कि अक्टूबर और नवम्बर महीने में शार्प की बिक्री में 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उसने इन दो महीनों में करीब 15,000 एयर प्यूरीफायर बेचे हैं। यूरेका फोर्ब्स के मुख्य परिवर्तन अधिकारी शशांक सिन्हा ने कहा उसकी बिक्री में 30 प्रतिशत की वृद्धि आई है। एफएमसीजी दिग्गज हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की बिक्री में दहाई अंक की वृद्धि हुई है।
एयर फ्यूरीफायर की बिक्री में उत्तरी क्षेत्र का योगदान आधे से अधिक है। एयर फ्यूरीफायर की बिक्री में दिल्ली – एनसीआर शीर्ष पर रहा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *