पटना गैंगरेप मामले में चौथा आरोपी अश्विनी सिंह गिरफ्तार

0

9 दिसंबर को चार दोस्तों ने एक छात्रा के साथ समुहिक बलात्कार  किया  था।



पटना, 15 दिसंबर (हि.स.)।  गैंगरेप मामले में रविवार को पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। फरार आरोपी अश्विनी सिंह राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि 9 दिसंबर को चार दोस्तों ने एक छात्रा के साथ समुहिक बलात्कार  किया  था। शुक्रवार को दो आरोपियों ने
कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जबकि एक को पुलिस ने शनिवार को बिहटा से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने अब तक इस मामले में
पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला थाने की एसएचओ आरती कुमारी जायसवाल के अनुसार अश्विनी सिंह राजपूत को पटना
म्यूजियम के पास से  पकड़ा गया है।
दरअसल, रविवार की सुबह पुलिस टीम को सूचना मिली कि अश्विनी पटना छोड़कर फरार होने वाला है।  सूचना मिलते ही पुलिस ने
छापेमारी कर अश्विनी को गिरफ्तार कर लिया। पटना गैंग रेप मामले में यह  पांचवां शख्स है, जिसे जेल भेजा गया है। एफआईआर
में कुल 4 युवक मुख्य आरोपी हैं जिसमें विपुल, मनीष, अवन भूमि और अश्विनी सिंह राजूपत शामिल थे। इसमें विपुल और मनीष ने
कोर्ट में सरेंडर कर दिया था जबकि अवनी और अश्विनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अग्नि को पूरे मामले की सूचना रहने के बाद
भी इसकी सूचना नहीं देने के आरोप में गिरफ्तार  किया  गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *