उन्नाव, 14 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव दुष्कर्म पीड़ित युवती की मौत के बाद शनिवार को परिजनों से मिलने के लिए उन्नाव पहुंचे। परिजनों से मिलकर अखिलेश ने हर संभव मदद का वादा भी किया।
उन्नाव में पांच दिसम्बर को दुष्कर्म पीड़ित युवती पर आरोपितों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की थी। इसमें वह 90 फीसदी जल गई थी। चश्मीदीदों के मुताबिक पीड़ित युवती आग लगने के बाद करीब एक किमी तक मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ती रही थी।
यहां तक की उसने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वहां पुलिस की टीम और एंबुलेंस पहुंची थी। 44 घंटे तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद आखिर में उसकी सांसें थम गईं। दुष्कर्म पीड़ित युवती को उन्नाव स्थित उसके गांव में दादी-बाबा के पास ही दफनाया गया।
अखिलेश के साथ पूर्व विधायक उदयराज यादव, एमएलसी सुनील साजन, राजेन्द्र चौधरी मौजूद रहे।