पूर्वोत्तर हिंसा : उल्फा नेता जितेन दत्त नजरबंद

0

उनके घर के चारों तरफ पुलिस बल तैनात किया गया है। सूत्रों ने बताया कि किसी भी समय उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।



गुवाहाटी, 14 दिसम्बर (हि.स.)। नागरिकता संशोधन कानून के विरुद्ध राज्य में चल रहे विरोध प्रदर्शन के हिंसक रूप लेने के बाद असम पुलिस विभिन्न स्तर पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी सिलसिले में शनिवार को पुलिस ने आंदोलन के दौरान अपने बयानों से हिंसा भड़का रहे यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के युद्ध विराम गुट के नेता जितेन दत्त को उनके ही घर में कैद कर दिया है।

उनके घर के चारों तरफ पुलिस बल तैनात किया गया है। सूत्रों ने बताया कि किसी भी समय उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि जितेन दत्त ने सशक्त आंदोलन करने की धमकी दी थी। साथ ही उन पर आरोप है कि उनके उकसावे पर बड़ी संख्या में युवकों ने तोड़फोड़ की।

इस आंदोलन के हिंसक हो जाने के बाद राज्य में आधिकारिक रूप से दो लोगों के मरने तथा 25 अन्य लोगों के साथ ही 50 के करीब पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी मिली है। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस दो तरफ से राज्य में शांति व्यवस्था कायम करने की कोशिश कर रही है। जहां एक ओर हिंसा के तौर पर लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है वहीं राज्य भर में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। स्थिति सामान्य होने की वजह से सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *