जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत यात्रा टली

0

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर (हि.स.)। भारत और जापान के बीच गुवाहाटी में होने वाले शिखर सम्मेलन को वहां नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर जारी प्रदर्शनों के चलते स्थगित कर दिया गया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे इसमें शामिल होने वाले थे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस जानकारी की पुष्टि की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, “जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत की प्रस्तावित यात्रा को दोनों पक्षों के लिए सुविधाजनक स्थान पर निकट भविष्य के लिए स्थगित करने का फैसला किया है।”

जापानी मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर असम में जारी प्रदर्शनों को देखते हुए इसे टाला गया है।

भारत और जापान के बीच वार्षिक स्तर पर होने वाला शिखर सम्मेलन इस वर्ष 15 से 17 दिसम्बर को होना तय था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *