पटना गैंग रेप मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार

0

मामले के बारे में बताया जाता है कि युवती इवेंट कंपनी के साथ जुड़कर मॉडलिंग का काम करती है। वहीं उसका दोस्त विपुल फोटोग्राफर है।



पटना,13 दिसम्बर (हि.स.)। पाटलिपुत्र इलाके में युवती के साथ गैंग रेप मामले में पुलिस ने  एक आरोपी  अमन को गिरफ्तार कर लिया है  । पुलिस अमन से  उससे पूछताछ कर रही है।ज्ञात हो कि युवती ने पटना हाईकोर्ट के एक अधिकारी व भागवत नगर निवासी के पुत्र मनीष सिंह, अवन भूमि, विपुल कुमार और अश्विनी सिंह पर गैंगरेप का आरोप लगाया गया है। मनीष पटना के चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र हैं।

मामले के बारे में बताया जाता है कि युवती इवेंट कंपनी के साथ जुड़कर मॉडलिंग का काम करती है। वहीं उसका दोस्त विपुल फोटोग्राफर है। युवती और विपुल के बीच में प्रेम संबंध था । पुलिस सूत्रों के अनुसार एक इवेंट में विपुल ने उसकी कुछ अच्छी तस्वीरें खींच ली थीं  और वही तस्वीर देने के लिए युवती को अवन के कमरे पर बुलाया जहां पर पहले से मनीष और अश्विनी मौजूद थे। इस नजारे को देख युवती ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इत्तला करते हुए कहा था कि कुछ लोगों ने कमरे में बंद कर रखा है ।  पाटलिपुत्र थाने की पुलिस इलाके में जाकर उस स्थान का नाम पता लगाने लगी, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। लेकिन बाद में लड़की के नंबर पर कॉल किया गया तो लड़की ने कहा कि उसे उन लोगों ने छोड़ दिया है। इसके बाद उसी दिन शाम में लड़की ने पाटलिपुत्र स्थित महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जिसमें दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है  ।   युवती की  मेडिकल जांच कराकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *