पटना में कॉलेज की छात्रा के साथ गैंग रेप

0

पुलिस मामले की जांच में जुटी, आरोपित पकड़ से बाहर



पटना, 13 दिसम्बर (हि.स.)। देशभर में रेप की वारदातों को लेकर जनता में गुस्सा है। उसके बाद भी गैंग रेप के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच, पटना के पाटलिपुत्र इलाके में एक लड़की के साथ गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत लड़की ने खुद ही महिला थाने में केस दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपितों की गिरफ्तारी के  लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *