पासपोर्ट पर कमल का चिन्ह सुरक्षात्मक उपाय, अन्य राष्ट्रीय प्रतीकों का भी होगा उपयोग: विदेश मंत्रालय

0

ऐसा करना अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (आईसीएओ) के दिशा निर्देशों के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि कमल के अलावा अन्य राष्ट्रीय प्रतीकों का भी बदलते क्रम में इस्तेमाल किया जाएगा।



नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (हि.स.)। विदेश मंत्रालय का कहना है कि हाल ही में जारी किए गए कुछ पासपोर्ट्स में कमल के चिन्ह का उपयोग किया जाना एक सुरक्षात्मक उपाय है। नकली पासपोर्ट की पहचान के लिए इस तरह के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों का क्रमवार आगे भी उपयोग किया जाता रहेगा।

लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस नेता एमके राघवन ने शून्य काल में इस विषय को उठाया था। उनका कहना था कि यह सरकार की भगवाकरण की नीति का हिस्सा है। भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह भी कमल का फूल है।

इस संबंध में एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि कमल हमारा राष्ट्रीय फूल है। इसे सुरक्षा उपायों के तौर पर नकली पासपोर्ट की पहचान के लिए उपयोग किया गया है। ऐसा करना अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (आईसीएओ) के दिशा निर्देशों के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि कमल के अलावा अन्य राष्ट्रीय प्रतीकों का भी बदलते क्रम में इस्तेमाल किया जाएगा। इस महीने कमल का फूल है और अगले महीने कुछ और हो सकता है।

 


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *