आंग सान सू की ने रोहिंग्या के खात्मे के आरोप को किया खारिज

0

अफ्रीकी देश जाम्बिया ने म्यांमार की सेना पर इस आशय का आरोप लगाया था।



द हेग, 11 दिसम्बर (हि.स.)। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की ने बुधवार को यहां चरणबद्ध तरीके से म्यांमार पर लगाए गए रोहिंग्या अल्पसंख्यक मुसलमानों के संहार के आरोप को खारिज कर दिया है। अफ्रीकी देश जाम्बिया ने म्यांमार की सेना पर इस आशय का आरोप लगाया था।

वैश्विक मानवाधिकार और लोकतंत्र की प्रतीक सू की ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में कहा कि रोहिंग्या का मुद्दा उनका आंतरिक मामला है और उनका देश इस समस्या का समाधान करेगा। उन्होंने समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अगर उनकी सेना ने युद्ध अपराध किया है तो दोषियों को देश के संविधान और सैन्य न्याय प्रक्रिया के तहत ही उन्हें दंडित किया जाएगा।

विदित हो कि साल 2017 में म्यांमार की सेना ने देश के उत्तरी प्रांत रखाइन में अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुसलमानों पर कहर बरपाया था। इस वजह से करीब सात लाख अल्पसंख्यक भाग कर बांग्लादेश चले आए हैं। इन लोगों ने सेना पर लूट, दुष्कर्म, अहत्या और आगजनी का आरोप लगाया है, जबकि सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि जाम्बिया ने गत 11 नवम्बर को अंतरराष्ट्रीय अदालत में म्यांमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और आरोप लगया है कि इस देश ने अंतरराष्ट्रीय जनसंहार कंवेंशन का उल्लंघन किया है। इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सूकी मंगलवार को द हेग पहुंची। उनके साथ देश के दो मंत्री भी हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *