शादी की दूसरी सालगिरह पर अनुष्का और विराट ने एक दूसरे के लिए लिखा रोमांटिक पोस्ट

0

विरुष्का के नाम से मशहूर ये जोड़ी आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रही है।



बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए आज का दिन  खास है। विरुष्का के नाम से मशहूर ये जोड़ी आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रही है। इस मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। साथ ही दोनों ने तस्वीर के साथ रोमांटिक कैप्शन भी लिखा है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया-‘किसी व्यक्ति से प्यार करना भगवान का चेहरा देखने जैसा है-विक्टर ह्यूगो, प्यार के बारे में बात करें तो यह सिर्फ एक भावना नहीं है, यह उससे कहीं ज्यादा है. यह एक मार्गदर्शक, एक प्रस्तावक, पूर्ण सत्य का मार्ग है और मैं धन्य हूं, सही मायने में, धन्य हूं, जो मैंने यह पाया है।’
वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी शादी की सालगिरह के मौके पर लिखा-‘वास्तव में यह केवल प्यार है और कुछ नहीं। और जब ईश्वर आपको उस व्यक्ति के साथ देता है जो आपको यह महसूस करता है कि हर रोज, आपके पास बस एक भावना है, इसके लिए सिर्फ एक शब्द है आभार।’
साल 2013 में एक शैम्पू के एड के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की नजदीकियां बढ़ी और चार साल डेट करने के बाद दोनों ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी कर ली। दोनों अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर विरुष्का के फैन फ्लोइंग लाखों में हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *