इराक : बगदाद गोलीबारी, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 16

0

एक सुरक्षाकर्मी ने मीडिया को बताया कि इस घटना में 47 लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।



बगदाद, 07 दिसम्बर (हि.स.)। इराक की राजधानी बगदाद में शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी कर दी गई। इसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

एक सुरक्षाकर्मी ने मीडिया को बताया कि इस घटना में 47 लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। सुरक्षाकर्मी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम की है जब अज्ञात बंदूकधारी चार पहिया वाहनों में घटनास्थल पर आये और सेंट्रल बगदाद के अल खलानी स्कॉयर में एकत्रित प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

उसने बताया कि हमारी रिपोर्ट के मुताबिक 16 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है और 47 अन्य घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की हालत नाजुक है। खुद को बचाने के लिए कुछ लोग पास की इमारतों और मस्जिदों में जाकर  छिप गए।

उल्लेखनीय है कि इराक में अक्टूबर से सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग आर्थिक सुधार, बेहतर जीने की सुविधा, सामाजिक कल्याण और भ्रष्टाचार के अंत की मांग कर रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *