हांगकांग का ध्वजवाहक जहाज नाइजीरिया के समीप अगवा, 18 भारतीय भी सवार

0

हांगकांग के ध्वज लगे इस जहाज पर 18 भारतीय भी सवार हैं।



नई दिल्ली, 05 दिसम्बर (हि.स.)। नाइजीरिया के तट के पास एक जहाज का समुद्री डाकुओं ने अपहरण कर लिया है। हांगकांग के ध्वज लगे इस जहाज पर 18 भारतीय भी सवार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जानकारी जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था एआरएक्स मैरीटाइम ने दी है। संस्था व्यापारिक जहाजों को आपदा के समय मदद पहुंचाने का कार्य करती है।
तीन दिसम्बर को करीब 19.20 कोआर्डिनेट यूनिवर्सल टाइम (यूटीसी) पर समुद्री लुटेरों ने जहाज पर हमला किया। उस समय यह जहाज नाइजीरिया के तट के समीप से गुजर रहा था और बोनी के दक्षिण में लगभग 80 समुद्री मील की दूरी पर था। चालक दल अपना बचाव कर पाता, उससे पहले ही डाकू समुद्री जहाज पर चढ़ गए और चालक दल के 19 सदस्यों का अपहरण कर लिया। इनमें 18 भारतीय नागरिक और एक तुर्की का नागरिक शामिल है। बताया जा रहा है कि पोत अब नाइजीरियाई नौसेना के एस्कॉर्ट के अधीन सुरक्षित है लेकिन चालक दल के सदस्यों के ठिकाने और विवरण का विस्तृत ब्योरा अभी पता नहीं चला है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *