नीरज पाठक होंगे निर्देशक गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह पर बायोपिक बनाएंगे फरहान और रितेश

0

नीरज भैयाजी सुपरहिट, राइट या रॉन्ग द मिस्ट्री जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।



फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने दिवंगत भारतीय गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह पर एक बायोपिक की घोषणा की है। फिल्म निर्माताओं ने घोषणा की है कि बायोपिक उनके बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत बनेगी। यह प्रोजेक्ट उनकी अगली फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशक नीरज पाठक हैं। नीरज भैयाजी सुपरहिट, राइट या रॉन्ग द मिस्ट्री जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया-‘भारतीय गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह पर बायोपिक बनेगी। यह फिल्म नीरज पाठक द्वारा निर्देशित और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित होगी।’
वशिष्ठ नारायण सिंह के परिवार वालों ने उनकी बायोपिक बनाने पर अपनी सहमति दे दी है। फिल्म का निर्माण जल्द ही शुरू होगा और जल्द इसकी तारीख भी घोषणा कर दी जाएगी। वशिष्ठ नारायण सिंह की भूमिका के लिए अभिनेता अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, आमिर खान से लेकर ऋतिक रोशन के नाम पर विचार चल रहा है। महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह अपने गणितीय सूत्रों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पहली बार आइंस्टीन की ‘थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी’ को चुनौती दी थी। हाल ही में लंबी बीमारी के बाद 74 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) में अंतिम सांस ली थी। गणितज्ञ ने नासा और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में काम किया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *