डॉक्टर हत्याकांड : पुलिस ने पीड़ित का नाम बदलकर रखा ‘दिशा’

0

अब आगे पीड़ित को ‘दिशा’ के नाम से संबोधित किया जाएगा।



हैदराबाद (तेलंगाना), 02 दिसम्बर (हि.स.)। साइबराबाद पुलिस ने शमशाबाद पुलिस थाने के अंतर्गत हुई घटना में दुष्कर्म व हत्या की पीड़ित का नाम बदलकर ‘जस्टिस फॉर दिशा’ रखा है। अब आगे पीड़ित को ‘दिशा’ के नाम से संबोधित किया जाएगा। इस संबंध में साइबराबाद पुलिस आयुक्त ने रविवार को देर रात अधिसूचना जारी कर दी है।

सोमवार को पुलिस आयुक्त सज्जनार ने सभी से आग्रह किया कि पीड़ित का असली नाम का उपयोग न किया जाए। पीड़ित को इसके बाद ‘जस्टिस फॉर दिशा’ के नाम से याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी निर्भया और अभया के मामले में भी पीड़ित के असली नाम का उपयोग नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि पीड़ित का नाम बदलने के लिये उसके परिवार के लोगों की भी सहमति ले ली गयी थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *